Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नशे में धुत एक महिला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते हुए साफ दिखाई पड़ रही है। नशे में चूर युवती ने पुलिस वाले के बाल खींचे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करती हुई दिख रही है। इस वायरल वीडियो में दिखा कि महिला ने पुलिस वाले की कॉलर भी पकड़ी और फिर उसका मास्क छीनकर फाड़ दिया।
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में लोग बहुत चर्चा भी कर रहे है। वीडियो में एक लड़की पहले पुलिस वाले का गिरेबान पकडे हुए नज़र आरही है। फिर कुछ देर बाद जब दोनों के बीच बात होने लगती है तो पुलिस वाला कॉलर से लड़की का हाथ हठाते हुए पीछे हट जाता है।
READ MORE – एके-47 और हैंड ग्रेनेड रखने के मामले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा
मगर उसके ठीक बाद लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ, और फिर उस पुलिस वाले को लात से मारने लगी जिसके बाद हाथ में मास्क लेकर कर कुछ कहने लगी। ये वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। मगर सोशल मीडिया में छान बीन करने पर पता चला की लड़की शराब के नशे में थी। जिसके बाद ये सब तमाशा हुआ।
