छत्तीसगढ़ में बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को अब नहीं जमा करना होगा असाइनमेंट, आदेश जारी

0
9

रायपुर| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है। मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात् मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च को और कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मार्च को करेगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च 2022 तक चलेगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2022 तक होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा सभी दिन एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।