बलरामपुर| गेस्ट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ अभद्रता एवं मारपीट व हमला करना कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। बता दें की पार्टी अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह समेत पार्टी के चार नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
यह घटना घोर अनुशासन हीनता- कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय सचिव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके ऊपर हमला किया, साथ ही मारपीट की। यह घटना घोर अनुशासन हीनता में आती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए बलरामपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, जिला महासचिव विनय मिश्रा तथा सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के निस्काशित कर दिया गया है|