देवर के प्यार में दीवानी हुई भाभी : इश्क इस कदर बढ़ा कि पति को छोड़ने को तैयार हुई पत्नी, पढ़ें इस खबर को……

0
17

आगरा: एक महिला (Woman) को अपने देवर से इस कदर प्यार (Love) हो गया कि वह अपने पति (Husband) को छोड़ना चाहती थी और इतना ही नही पति भी इसके लिए तैयार हो गया पर उसने दो शर्तें रखीं। पहली शर्त यह कि तलाक नहीं देगा और दूसरी उसके घर कभी लौटकर नहीं आएगी फिर भी महिला तैयार हो गई। बच्चों को लेकर देवर के साथ चली गई।

दरअसल, शाहदरा निवासी महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी। दो बच्चों की मां है। पति बिजली मिस्त्री है। ग्वालियर में काम करता है। महिला आगरा में अपने देवर के साथ रहती थी। देवर-भाभी में इश्क हो गया। पति को जानकारी हुई तो उसने विरेाध किया। घर में क्लेश हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। आमने-सामने बैठाया। महिला से पूछा गया कि वह क्या चाहती है।

इसके बाद महिला ने साफ कह दिया कि देवर के साथ ही रहना है और बच्चों को भी अपने साथ रखेगी। पति से तलाक चाहिए। पति से पूछा गया उसे क्या चाहिए। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं चाहिए। सिर्फ इतना चाहता है कि पत्नी कभी उसके घर लौटकर नहीं आएगी। उससे कोई वास्ता नहीं रखेगी। वह बच्चों को भी देने को तैयार है। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से समझौता हो गया। महिला अपने देवर के साथ चली गई।