Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhराजधानी रायपुर में होली के दिन मानवता हुई शर्मशार , युवक ने...

राजधानी रायपुर में होली के दिन मानवता हुई शर्मशार , युवक ने 3 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, गंभीर हालत में बच्ची को कराया गया अस्पताल में भर्ती

रायपुर / राजधानी रायपुर में होली के दिन मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया है। फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते हैं।

बता दें कि दोपहर को जब बच्ची फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी। तभी एक हैवान फैक्ट्री के अंदर आया। सूनसान सी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को गंभीर हालत में धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img