Saturday, September 21, 2024
HomeNationalमुंबई पुलिस और सरकार में कोहराम , पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर ने गृहमंत्री देशमुख...

मुंबई पुलिस और सरकार में कोहराम , पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर ने गृहमंत्री देशमुख पर लगाया 100 करोड़ मांगने का आरोप ,  सीएम को चिट्ठी लिख किए कई खुलासे , गृहमंत्री देशमुख ने आरोपों को बताया झूठा , कहा – खुद को बचाने के लिए परमबीर झूठी कहानी गढ़ रहे , एंटीलिया   केस में नया मोड़ 

मुंबई / मुंबई पुलिस में अफसर कम और वर्दीधारी डकैतों की भरमार का खुलासा खुद मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी से हो रहा है | ये चिट्ठी कब और कैसे लीक हुई , इसे लेकर सरकार और शिवसेना में माथापच्ची हो रही है | इस चिट्ठी में मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है।उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख कई खुलासे किये  है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कमिश्नर ने राज्य के गृहमंत्री  अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वाजे केस में हाल ही में परमबीर सिंह की भूमिका को लेकर भी NIA जांच में जुटी है | इसी दौरान परमबीर को  मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये देने को कहा था।

उधर चिट्ठी के सामने आने के बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है | इसे राज्य की शर्मशार घटना बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है | हालाकि चिट्ठी को लेकर अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन चिट्ठी राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारे में चर्चा में है | सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि चिट्ठी पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के दस्तखत नहीं हैं। लेकिन चिट्ठी उन्ही के द्वारा जारी की गई है | उधर यह मामला सामने आने के बाद वाजे केस में नया मोड़ आ गया है | 

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि ‘पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त का कहना है कि असल में जबरन वसूली करने वाला और कोई नहीं बल्कि महाराष्ट्र का गृह मंत्री अनिल देशमुख है, सचिन वाजे उससे  कई बार मिलता था। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री देशमुख पब आदि से पैसा निकाल रहे थे। भाजपा की मांग है कि अनिल देशमुख को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

दरअसल मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने के बाद NIA की तफ्तीश में कई पुलिस अधिकारी संदिग्ध पाए गए | मामले के तूल पकड़े जाने के बाद मुंबई पुलिस में भूचाल आ गया है । यही नहीं अब मामला औरसंगीन हो गया है | पता पड़ा है कि  मनसुख हिरेन की हत्या मामले में वाजे और परमबीर दोनों पर उंगलियां उठ रही है | असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिव वाजे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस का असल चेहरा सामने आया है | फ़िलहाल  पुलिस कमिश्नर परमबीर का तबादला डीजी होमगार्ड के पद पर कर दिए जाने के बाद भी विवाद की स्थिति बनी हुई है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img