Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

शादीशुदा महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ की नियत से घर में घुसा युवक, विरोध करने पर किया प्राणघातक हमला, घायल महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, अपराध दर्ज, आरोपी की खोज जारी
रायपुर / तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में अकेली पाकर छेड़खानी की नियत से शादीशुदा महिला के घर में घुस गया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया |
जानकारी के अनुसार घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी की है, जहां 32 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है| अज्ञात आरोपी छेड़खानी की मंशा से जब महिला के घर घुसा और छेड़खानी करने की कोशिश की तक महिला ने विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित होकर महिला पर चाकू से प्राणघात हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला को उसी हालत में छोड़ आरोपी फरार हो गया|
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़खानी सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है | वही आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। घटना के बाद घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।