अंबिकापुर। सरगुजा में पुलिस प्रशासन में बड़ी फेरबदल करते हुए एसपी तिलक राम कोशिमा ने ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया है। पुलिस विभाग में जिले में पदस्थ 7 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। एसपी तिलक राम कोशिमा ने 2 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक व 4 सहायक उप निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है।
