Friday, September 20, 2024
HomeJara Hatkeचार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की शादी को लेकर हो...

चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की शादी को लेकर हो गई कन्फ्यूज, तय नहीं कर पा रही थी आखिर किससे करे शादी, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला, पढ़े इस दिलचस्प खबर को

अंबेडकरनगर / उत्तरप्रदेश के के अंबेडकरनग नगर के टांडा इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे | यहां एक लड़की की शादी के लिए दूल्हा चुनने की खातिर पंचायत बैठी और पंचों को पर्ची डालकर फैसला करना पड़ा | दरअसल ये लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गयी थी , लेकिन वो खुद भी ये तय नहीं कर पा रही थी कि उसे कौन सा लड़का ज्यादा पसंद है, या उसे किस से शादी करनी है |

अब इसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की का कन्फ्यूसजन इतना बढ़ा कि बाकायदा पंचायत बैठी। फिर पर्ची डालकर फैसला किया गया। पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए। लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।

पंचों ने तीन दिन मंत्रणा के बाद लिया फैसला
उधर, लड़के भी उससे शादी करने तैयार नहीं थे। चारों में से एक भी लड़का अपनी मर्जी से उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन पंचायत के कहने पर उन्हें पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्वी कार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस समस्याल पर मंत्रणा कर शादी के फैसले का यह तरीका निकाला।

ये भी पढ़े : सुशांत सिंह राजपूत केस : ड्रग मामले में तीन महीने के बाद एनसीबी ने दाखिल की 12 हजार पन्नों की चार्जशीट, रिया और उसका भाई शोविक चक्रवर्ती मुख्य आरोपी

बच्चेा ने निकाली पर्ची
पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्चेे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया। बच्ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img