Thursday, September 19, 2024
HomeNationalमहाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, वाशिम जिले के एक...

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का कहर, वाशिम जिले के एक हॉस्टल में फूटा कोरोना बम, 190 छात्र मिले पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

वाशिम / महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला विदर्भ के वाशिम जिले का है। जहां पर बीते 24 घंटों में 318 नए मरीज पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 190 छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है | सभी छात्र एक हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासि आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं |

एक ओर जहां प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं पर एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बन गया | वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया है |

ये भी पढ़े : बड़ी खबर : सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं तक के छात्रों की नहीं होगी परीक्षा, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के आधार पर घोषित होंगे रिजल्ट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले है। कोरोना के इस विस्फोटक रूप को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के साथ इस पर गंभीर चर्चा की | इसी तरह मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारी भी पूरी तरह से हरकत में आ गए | राज्य के ज्यादातर जिलों में किसी ना किसी तरह के प्रतिबंध या कर्फ्यू या लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है |

इधर मुंबई में भी स्थिति हाथ से निकलती हुई नजर आ रही है | बुधवार को 1167 नए केस सामने आए | दो दिनों से लगातार कोरोना के नए केस में कमी आ रही थी , इससे एक उम्मीद बंधी थी | मंगलवार को मुंबई में 643 केस सामने आए थे, लेकिन बुधवार को अचानक इससे 550 ज्यादा केस सामने आ गए | मुंबई में लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है | कैबिनेट मंत्री अस्लम शेख ने लॉकडाउन की आशंका जताते हुए कहा कि लोग कोरोना नियमों का सही तरह से पालन नहीं कर रहे हैं | 50 लोगों को कार्यक्रम में बुलाने की अनुमति लेते हैं और 200 लोगों को बुला लेते हैं | ऐसे में लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाएगा |

बता दे कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है | अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है | वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिले बालाघाट में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है | कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा | जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना से बचाव को लेकर धारा 144 भी लागू की है | DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है | आदेश में ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही गई है | सार्वजनिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img