
रायपुर : प्रधानमंत्री सड़क योजना ने छत्तीसगढ़ के दर्जनों जिलों में कोहराम मचा दिया है| जबकि,विभाग की दर्जनों बड़ी योजनाएं सुनियोजित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है| उसकी सड़कें गुणवत्ताविहीन कार्यों और घोटालेबाजी की नई दशा-दिशा तय कर रही है | विभागीय मंत्री विजय शर्मा तमाम घपलेबाज़ी को लेकर लंबे वक़्त से चुप्पी साधे हुए है,मंत्री जी रील बनाने में व्यस्त बताए जाते है,कार्यालय छोड़ मुंबई में डटे ENC कटारे भी “निवेश यात्रा” में मस्त बताए जाते है|

सोशल मीडिया की साइड्स में मंत्री विजय शर्मा का चेहरा जितना साफ़ सुथरा नज़र आ रहा है,उतनी ही अधिक उनके प्रभार वाले विभाग दागदार कार्यप्रणाली को लेकर चमचमा रहे है|अब गांव कस्बों से भी गूंज सुनाई देने लगी है,कि जब मंत्री विजय शर्मा ईमानदारी के साथ काम कर रहे है,तो उनके प्रभार वाले विभागों में भ्रष्टाचार की फ़सल आख़िर क्यों लहलहा रही है | दागी अफसरों के साथ उनके कदम ताल की वजह ख़ोज का विषय बन गई है|

भ्रष्टाचार और घोटालों की लंबी फेहरिस्त के बावजूद मंत्री विजय शर्मा अपने प्रभार वाले मलाईदार विभागों के घोटालेबाज़ अफसरों पर कार्यवाही से आख़िर क्यों कन्नी काट रहे है ? राज्य में मंत्री विजय शर्मा से जुड़े तमाम विभागों में कमीशनखोरी के प्रकरण खुलकर सामने आ रहे है,साथ ही ऐसे अफसरों के साथ मंत्री जी के मधुर संबंधों की चर्चा जोरों पर है| PMGSY की कृपा से मंत्री जी का पिछले 2 सालों से करीबी का नाता नई ऊंचाइयां तय कर रहा है| सूत्रों के मुताबिक,इस अकेले महकमे से होने वाली आय-व्यय और निवेश की कृपा चौंकाने वाली है| PMGSY में लगभग एक हज़ार करोड़ के टेंडर-निविदा घोटाले से लेकर ENC केके कटारे के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में मंत्री विजय शर्मा का रुख़ प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है| एक ओर जहाँ टेंडर-निविदा घोटाले में छत्तीसगढ़ शासन को एक हजार करोड़ से ज़्यादा की चपत लगने के पूरे-पूरे आसार है,वही दूसरी ओर इन टेंडरों के आबंटन में बड़ी घपलेबाज़ी सामने आई है |

जानकारी के मुताबिक,कमीशनखोरी के ग्राफ़ को लेकर सुर्खियों में आए PMGSY के ENC केके कटारे अब फर्जी जाति प्रमाण पत्र के फ़ेर में बुरी तरह से फंस गए है | उन पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी बताई जाती है,जबकि मंत्री विजय शर्मा भी इस पूरे घटनाक्रम से वाकिफ़,लेकिन अनजान नज़र आ रहे है | राज्य की एक बड़ी आबादी को उनकी ये बेरुख़ी नगवार गुज़र रही है| फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारक केके कटारे प्रकरण से मंत्री जी का “यूं” दूरियां बनाने का मामला महकमें में चर्चा का विषय बना हुआ है| दावा तो यह भी किया जा रहा है,कि ENC की अगुवाई में अंजाम दिए गए टेंडर-निविदा घोटाले की जांच करवाने में भी मंत्री विजय शर्मा ने कोई रूचि नहीं दिखाई है | जबकि, राजनैतिक और प्रशासनिक मंचों से मंत्री शर्मा “ईमानदारी” का ढोल पीटते थकते नज़र नहीं आते है|

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों में मंत्री विजय शर्मा की कार्यप्रणाली का इन दिनों क़रीब से दीदार किया जा रहा है| चर्चा है,कि फ़र्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की रिपोर्ट लम्बे अरसे से मंत्री जी के टेबल पर मुंह बायें खड़ी है, लेकिन गृह कार्य दक्ष मंत्री जी फुर्सत में नहीं है ? धन वर्षा के मामले में काम के विभागीय अफसरों की ओर से अक्सर वे अपनी नजरे फ़ेर ही लेते है,मंत्री जी को ऐसे ही अफसर पसंद बताए जाते है | यह भी दावा किया जा रहा है,कि ENC कटारे तो उनके लिए काम के अफसर नहीं बल्कि कारगर अफसर है, तभी तो उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की फाइल अनुमोदन के लिए अलमारियों में पड़ी-पड़ी धूल खा रही है|

जानकारी यह भी सामने आ रही है,कि जातिगत मामलों की छानबीन समिति की अनुशंसा के अनुमोदन के बाद ही राज्य शासन दोष सिद्ध ENC के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को हरी झंडी दिखाएगा| ऐसे में इतने महत्त्वपूर्ण प्रकरण में मंत्री विजय शर्मा की बेरुखी चर्चा में है,नाम ना जाहिर करने की शर्त पर विभागीय उच्च अधिकारी साफ़ कर रहे है,कि मंत्री जी व्यस्त है,जब वे फाइल बुलाएंगे,फ़ौरन पुटअप कर दी जाएगी ? वैसे मंत्री जी इस अफसर पर मेहरबान है ?
वीडियो देखे : लोक गायिका पद्मश्री तीजन बाई की हालत नाजुक,छोड़ा खाना-पीना,सेवा जतन में जुटे परिजन…

PMGSY के प्रभारी ईएनसी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने का मामला प्रशासनिक और राजनैतिक गलियारों में भी चर्चा में है| तस्दीक की जा रही है,कि ऐसे प्रकरणों में उच्च अधिकारियों के प्रति नरमी क्यों बरती जा रही है ? जबकि,अनुसूचित जाति और कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य की बीजेपी सरकार कृतसंकल्पित है| सवाल यह भी उठ रहा है,कि इतने गंभीर प्रकरण के सामने आने के बावजूद विभागीय मंत्री आखिर क्यों चुप्पी साधे हुए है ? फ़िलहाल,मामले ने तूल पकड़ लिया है,इसे सरकार की सुशासन की पॉलिसी के दावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है| PMGSY घटनाक्रम को लेकर न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ ने मंत्री शर्मा की प्रतिक्रिया लेनी चाही,लेकिन मंत्री जी व्यस्त बताए गए|
सत्य घटना छत्तीसगढ़ कैडर के IAS और IPS अधिकारियो के लिए विशेष खबर, इस रिटायर चीफ सेक्रेटरी ने…







