Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarh50 हजार के गांजे के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,...

50 हजार के गांजे के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, जगदलपुर से प्रतापगढ़ लेकर जा रहे थे 7 किलों गांजा, पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है जिसमें देवेन्द्रनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गांजे के साथ दो आरोपी अरविंद कुमार पिता राधे श्याम उम्र 22 साल निवासी गडवारा बेन्डाडीह जिला प्रतापगढ़ व शुभम पिता अशोक कुमार उम्र 20 साल निवासी माहुली जिला प्रतापगढ़ (उत्तर – प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने मौके पर 7 किलो गांजा भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार तस्कर इसे जगदलपुर से प्रतापगढ़ ले जाकर गांजा बेचने वाले थे।लगभग 7 किलो गांजा कीमती लगभग 40 — 42 हजार रूपये बताया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्व थाना देेवेन्द्र नगर में अपराध धारा 20बी NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ऐसे पकड़े गए तस्कर

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली थी कि पंडरी स्थित बस स्टैण्ड में दो व्यक्ति अपने पास रखें बैग में गांजा रखकर कहीं जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगे जिस पर टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा जगदलपुर से गांजा लाकर प्रतापगढ़ (उ.प्र.) ले जाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो गांजा कीमती लगभग 40 — 42 हजार रूपये जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 30/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img