ब्रेकिंग : मशहूर हरियाणवी डांसर- सिंगर सपना चौधरी की बढ़ी मुसीबते, धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने क्या है पूरा मामला

0
24

नई दिल्ली / करोड़ों दिलों की धड़कन हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक FIR दर्ज की है। मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस कभी भी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी मीडिया को नहीं दी है। सपना चौधरी के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस फाइल हुआ है, लेकिन इतना तय है कि सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सपना ने स्टेज शो के लिए पकंज चावला नाम के व्यक्ति की PR कंपनी के साथ एक डील साइन की थी, इसके लिए 4 करोड़ रु. भी एडवांस में लिए थे लेकिन उन्होंने शो में परफार्म नहीं किया। जिसके बाद पकंज चावला एंड कंपनी ने उनके और 6 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में 10 फरवरी को FIR दर्ज करवाई है। आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक सपना और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है, सपना को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में 3 लोग दिल्ली के हैं, जबकि 2 हरियाणा से हैं।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ, जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया |