शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मशार, छात्राओ ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

0
10

रायगढ़| देश-प्रदेश में लगातार नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले तेजी से सामने आ रहें हैं | ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का हैं जहां प्रिंसिपल शशिकांत गुप्ता पर स्कूल की ही 3 छात्राओं ने अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है | दरअसल पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनखेता गांव के प्राथमिक शाला का बताया जा रहा हैं | प्राचार्य के खिलाफ 10 और 11 साल की छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है | मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | वही मामला दर्ज होने के बाद उसे स्कूलों से निलंबित भी कर दिया गया है |

पुलिस ने बताया प्राथमिक शाला की छात्राओं ने शशिकांत गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी | शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की थी  जिसके बाद प्रिंसिपल शशिकांत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है | 

उन्होंने बताया कि रायगढ़ के विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीके धृतलहरे ने इस मामले की जांच की थी. | जांच में पाया गया कि चार फरवरी को हेडमास्टर ने प्राथमिक शाला में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की थी | पुलिस अफसरों ने बताया कि गुप्ता को प्राथमिक शाला की 10 और 11 वर्ष की बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है | साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |