Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhकांग्रेसी नेता ने खाया जहर, युवती को लेकर मचे बवाल के बाद...

कांग्रेसी नेता ने खाया जहर, युवती को लेकर मचे बवाल के बाद उठाया आत्मघाती कदम, लोगो ने करवाया अस्पताल में दाखिल, आत्महत्या की वजह अभी नहीं आई सामने, जाँच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थानीय कांग्रेसी नेता ओनिमेष सिन्हा ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। कांग्रेस नेता ने किस वजह से जहर खाया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा की एक महिला ने सरेआम पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर सुर्ख़ियों में आये ओनिमेष का आत्मघाती कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेसी नेता ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की है ? इसकी जाँच की जा रही है। अनिमेष सिन्हा पूर्व में कांग्रेस जिला सचिव रह चुके हैं।

ओनिमेश ने जहर खाने से पहले अपने फेसबुक से एक पोस्ट भी किया, इसमें उन्होंने लिखा था कि ”मैं जा रहा हूं साथियों भोलेनाथ के पास। मेरे जाने के बाद सत्य की जीत होगी। अलविदा।” जानकारी के मुताबिक गणत्रंत दिवस के दिन एक युवती को लेकर कांग्रेस नेता और एक महिला के बीच जमकर वाद विवाद हुआ था। बताया गया कि इससे पहले भी महिला ने कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज कराया था। फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती ओनिमेष की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली हिंसा : किसान नेताओं पर गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, लुकआउट नोटिस जारी करने का दिया आदेश

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img