Friday, September 20, 2024
HomeNationalदेखे झंडावंदन करते मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान...

देखे झंडावंदन करते मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने फहराया तिरंगा, देखे तस्वीरें

नई दिल्ली / देश में आज 72वां गणतंत्र दिवस की धूम है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने साथियों के साथ 72वें गणतंत्र दिवस समारोह पर मंगलवार को बस्तर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास कार्यों को साझा किया। भोपाल में भी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उधर राजधानी पटना में भी 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास एक अणे मार्ग में तिरंगा झंडा फहराया। साथ ही गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व अधिकारियों के साथ अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। वहीं, मुख्य समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन परिसर में ध्वजारोहण किया और उन्होंने परेड की सलामी ली। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आई। चारबाग से लेकर बेगम हजरत महल तक परेड मार्ग को भव्य रुप से सजाया गया था। इस मार्ग पर 30 पैदल टुकड़ियां, 20 झाकियां निकलीं तो वक्त के आइने में यह गणतंत्र दिवस अपनी भव्यता के लिए दर्ज हुआ। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारीयों के साथ ध्वजारोहण किया।

देशभर के साथ हरियाणा में गणतंत्र दिवस समारोहों की धूम है। हरियाणा में गणतंत्र दिवस महोत्सव पर कोरोना के साथ-साथ किसान आंदोलन का असर साफ दिखाई दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पानीपत में ध्व्जारोहण का कार्यक्रम तय था, किसानों के हंगामे की आशंका के चलते उनका कार्यक्रम बदलकर पंचकूला में कर दिया गया। हालांकि, किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में खलल डालने से मना कर दिया था।

इधर गुजरात में गणत्रंत दिवस की धूम देखने को मिली। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड के साथ विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कार्यक्रम को छोटा रखा गया था।

ये भी पढ़े : दिल्ली में दिखा भारत का दम, राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में जबरदस्त उत्साह, दुनिया ने देखी भारत की ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक, छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों की झाँकी ने लोगों का मन मोह लिया, देखे तस्वीरें

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img