Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

नई दिल्ली / भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है | वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे | उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था | शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया | चचंल ने ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी | नरेंद्र चंचल ने कई भजनों के साथ हिन्दी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। हालांकि उनको भजन गायकी के लिए खासतौर पर जाना जाता था।
माता रानी के भजनों को अपनी मधुर आवाज में जन-जन तक पहुंचाने वाले नरेंद्र चंचल जी के निधन की खबर मिली । माता रानी उनकी पवित्र आत्मा को अपनो चरणों मे स्थान थे । ॐ शांति pic.twitter.com/MK0btG8ZB1
नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था। सालों के संघर्ष के बाद नरेंद्र चंचल ने 1973 में आई ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के लिए एक गाना गाया था। ये बॉलीवुड गाना बेशक मंदिर मस्जिद… गाया था। इसके लिए नरेंद्र चंचल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था। उन्हें अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की मानद नागरिकता भी प्राप्त थी।
हाल ही में चंचल ने कोरोना को लेकर एक गाना गाया था जो काफी वायरल हुआ था. 1994 से लगातार चंचल माता वैष्णो देवी दरबार में नव वर्ष पर आयोजित होने वाले वार्षीक जागरण में हाजिरी लगाते थे |