इस महिला को नाम मात्र का मास्क लगाना पड़ा भारी, हंस ने सिखाया सबक, बताया मास्क लगाने का सही तरीका, देखे वीडियो

0
6

वायरल डेस्क / देश – दुनिया में मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। कोरोना के इस समय में बिना मास्क लगाए निकलना न केवल असुरक्षित है बल्कि इस पर फाइन भी है। इसके बावजूद भी कई लोग मास्क लगाने की अहमियत को समझते ही नहीं है। कुछ तो ऐसे होते हैं जो मास्क केवल नाम भर को लगाते हैं। पूरे समय मास्क को गले में लटकाए दिखते हैं। ऐसी ही एक महिला को हंस ने सबक सिखाया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हंस को प्यार कर रही है। उसने काले रंग का गाउन पहना है। बैकग्राउंड देखकर समझ आता है कि ये किसी बर्ड पार्क का वीडियो है। महिला जैसे ही हंस को प्यार करने को झुकती है तो हंस आगे आकर उसका गले में लटका मास्क उठाकर चेहरे पर लगा देता है। ये देखते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग इस हंस की समझदारी के कायल हुए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : vs Ind : भारत को जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य,चौथे दिन स्टंप्स तक स्कोर 4/0, रोहित-गिल क्रीज पर मौजूद