गरियाबंद | गरियाबदं जिले के मैनपुर इलाके में मामूली बात को दो भाइयो के विवाद हो गया | जिसमे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया | हमले युवक जख्मी हो गया | परिजनों ने फ़ौरन उसे कोसमी प्राथमिक अस्पताल भर्ती कराया | डॉक्टरों ने यहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है | घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी भाई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है | फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है |
मैनपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले दर्रीपारा कैंप से 2 किमी दूरी पर बसे बोइरगांव में रहने वाले कमार जनजाति के दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवादहो गया | दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि रामचंद के बड़े भाई कोमल ने गुस्से में तीर चला दिया | तीर अंतड़ियों को चीरते हुए रामचंद के पेट में जा घुसा |