Sunday, September 22, 2024
HomeEntertainmentभारतीय कप्तान विराट कोहली बने पिता , पत्नी अनुष्का शर्मा ने 'बेबी...

भारतीय कप्तान विराट कोहली बने पिता , पत्नी अनुष्का शर्मा ने ‘बेबी गर्ल’ को दिया जन्म , कोहली ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को दी खुश खबरी 

मुंबई / बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेरेंट्स बन गए है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। विराट ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद से फैंस लगातार बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर ‘विरुष्का’ ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस गुड न्यूज को सुनकर काफी खुश है।

भारतीय कप्‍तान ने ट्वीट किया, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्‍का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी निजता चाहिए होगी।’

अनुष्‍का और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी में परिवार के करीबी और चुनिंदा दोस्‍त शामिल हुए थे। इसके बाद स्‍टार कपल ने दिल्‍ली और मुंबई में शादी का रिसेप्‍शन रखा था, जिसमें कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। पिछले साल अगस्‍त में दोनों ने अनुष्‍का के प्रेग्‍नेंट होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। तब दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा था, ‘और तब हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में खुशखबरी आएगी।’ तब इस स्‍टार कपल को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिली थीं। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img