Sunday, September 22, 2024
HomeNationalहैरान कर देने वाली घटना : पुलिस देखकर पत्नी को छोड़कर भागा...

हैरान कर देने वाली घटना : पुलिस देखकर पत्नी को छोड़कर भागा पति, मोटर साईकिल सवार शख्स की हरकत से सकते में आई पुलिस, वजह जानकर पुलिसकर्मी हँसते नजर आये, पढ़िए दिलचस्प खबर

हैदराबाद / पुलिस के डर से अक्सर वाहन सवार कभी अपनी गाड़ी या फिर सामान छोड़कर मौके से नदारत हो जाते है। लेकिन पुलिस को देखते ही एक शख्स मौके पर अपनी पत्नी को छोड़ कर नौ दो ग्यारह हो गया। उसे भागते हुए देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस कर्मियों ने भागते हुए शख्स की ओर दौड़ लगाई। लेकिन वो इतनी तेज रफ़्तार से भागा कि पुलिस कर्मी उसके आगे बेबस नजर आये। फ़ौरन उन्होंने उस महिला का रुख किया जो मोटर साईकिल के पास खड़ी थी। पुलिस को शक हुआ। उसने उस महिला से पूछताछ की। इस महिला ने भी पुलिस को उसके पति के भागने का कारण नहीं बताया। घटना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की है। 

पुलिस कर्मियों ने जब इस महिला से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना मुँह खोला। कारण जानने के बाद पुलिसकर्मी भी पेट पकड़ कर हंसने लगे। दरअसल तोंडपल्ली के नजदीक नेशनल हाईवे पर पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव के तहत चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान नशे की हालत में बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ सैर – सपाटे पर था। उसने सामने जैसे ही पुलिस कर्मियों को देखा हैरत में पड़ गया। उसकी सिट्टी पिट्टी उस समय गुम हो गई जब पुलिसकर्मी ब्रीथिंग एनालाइजर से कुछ लोगों की जाँच कर रहे थे। इस नज़ारे को देखकर वह पुलिस से बचने के लिए मौके पर अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो जाता है।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ तस्करी, 23 गायों की मौत, मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और क्लीनर फरार, जाँच में जुटी पुलिस

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img