Monday, September 23, 2024
HomeNEWSइस लड़की का योग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, आईपीएस दीपांशु...

इस लड़की का योग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, आईपीएस दीपांशु काबरा ने वीडियों शेयर कर कहा- इस Wonder Woman में हड्डियां हैं भी या नहीं, देखे वीडियों

नई दिल्ली / सेहत के लिए योग करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। बताया जाता है कि योग करने से शरीर और मन, दोनों स्वस्थ रहते हैं। हर किसी को रोजाना योग जरूर करना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती हैरान कर देने वाला योग कर रही है। सभी इस लड़की के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक लड़की हैरान कर देने वाला योग कर रही है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो इस लड़की के शरीर में हड्डियां ही नहीं हैं। यह लड़की अपनी शरीर को आगे और पीछे, किसी भी तरफ आसानी से मोड़ ले रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=OTbSnhE4v80&feature=youtu.be

लड़की के हैरतअंगेज योग वाले वीडियो को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा है कि “अविश्वसनीय लचीलापन! इस भारतीय #WonderWoman में हड्डियां हैं भी या नहीं?” दीपांशु ने आगे लिखा कि “इस बच्ची के लचीलेपन से एक बात तो सिद्ध हो गई कि #योग से मानव शरीर अपनी हर सीमा तोड़ सकता है।”

ये भी पढ़े : पॉपुलर बजट स्मार्ट फोन्स POCO M2 और POCO C3 हुए सस्ते, जानें वेरिएंट्स और नई कीमत 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img