आधी रात बेकाबू कार कांग्रेस मुख्यालय में जा घुसी, कार सवार तीनों शख्स घायल, जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0
4

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात बेकाबू कार दीवार तोड़ते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जा घुसी | मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। हादसे के दौरान कार में सवार तीन शख्स सवार थे | जिन्हे चोटें आई है , वे सौभाग्यशाली रहे कि उनकी जान बच गई | ठोकर लगने से कार बुरी तरह से डैमेज हुई है | इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है | इसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि कार की रफ़्तार काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी |

https://youtu.be/jxc-Q7ALcf0

बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों का भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : 2021 में फिर घरों में कैद हुआ ये देश, नए स्ट्रेन से दहशत के बाद पीएम ने लगाया सख्त लॉकडाउन