Sunday, September 22, 2024
HomeNEWSगाजियाबाद हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, तीन अधिकारीयों समेत...

गाजियाबाद हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, तीन अधिकारीयों समेत ईओ निहारिका सिंह गिरफ्तार, ठेकेदार और नगरपालिका अफसरों पर भी FIR, मौत की छत के कितने गुनाहगार, श्मशान में सामूहिक हत्या का मामला

दिल्ली / दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए. ठेकेदार, नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तारी का दौर भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पहली गिरफ्तारी ईओ निहारिका सिंह की हुई है। वे मुरादनगर नगरपालिका में पदस्थ है।

इसके बाद जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, और सुपरवाइजर आशीष पुलिस के हत्थे चढ़े है। जबकि ठेकेदार अजय त्यागी फरार बताया जा रहा है। ये हैं वो लोग जिनकी लापरवाही गाजियाबाद के मुरादनगर में दो दर्जन से ज्यादा जिंदगियों पर भारी पड़ गई। गाजियाबाद पुलिस ने इन चारों समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इंतजार है एक्शन का। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद प्रशासन से इस हादसे की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

कल अंतिम संस्कार के दौरान छत गिरने से यह हादसा हुआ था। अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने परिवार और रिश्तेदारों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बारिश से बचने के लिए जिस शेड की तरफ वो कदम बढ़ा रहे हैं, वहीं उनकी जीती जागती कब्रगाह जाएगी | प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उसके दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था और बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे | इसी दौरान जोर की आवाज आई और जब वो उस तरफ दौड़े तो देखा छत के नीचे कई लोग दबे हुए थे |

अब तक 25 लोगों की मौत की खबर है। दो दर्जन लोग घायल बताये जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई जबकि बड़े चाचा का लड़का अभी भी मलबे के नीचे दबा हुआ है | देवेंद्र ने बताया की उनके पिता को कंधे पर चोट आई है लेकिन वो हादसे में बाल बाल बच गए | इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है | मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान यूपी सरकार ने तो कर दिया है |

इस घटना के लिए लोग श्मशान घाट निर्माण घोटाले को जिम्मेदार बता रहे है। घटना के बाद से सवाल उठ रहा है कि क्या श्मशान घाट में हुए घोटाल ने ले ली लोगों की जान? स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीन महीने पहले श्मशान घाट का छत डाला गया था, जिसमें कच्ची रेत का इस्तेमाल किया गया | लोगों ने कहा कि श्मशान घाट की छत में घोटाला हुआ, जिसका नतीजा ये था कि जरा सी बारिश में ढह गया | खैर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है, अब देखना होगा कि सरकार क्या कार्रवाई करती है |

ये भी पढ़े : वैक्सीन को लेकर राजनीति जोरो पर, कई कांग्रेसी नेताओं ने वैक्सीन लगाने से इंकार, बीजेपी का वार – विपक्ष भ्रम फ़ैलाने में जुटा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- भारत में कोरोना वैक्सीन बनने से जयराम, थरूर और अखिलेश निराश

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img