देर रात घर की छत पर दिखा 6 फुट का अजगर, मचा हड़कंप, फिर बहादुरी दिखाते हुए पुलिसवाले ने….. देखें वीडियो में

0
6

मुंबई / अक्सर सोशल मीडिया में जानवरों का वीडियो वायरल होता है। यहाँ पूरी मुंबई रात भर नए साल के जश्न में डूबी हुई थी, वहीं दूसरी तरफ मुंबई के धारावी इलाके में नए साल के जश्न में अचानक हड़कंप मच गया। दरअसल, धारावी के एक घर की छत में लोगों ने रात में अचानक अजगर देख लिया। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। धीरे-धीरे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी और भला हो भी क्यों न, क्योंकि वो अजगर था ही इतना खतरनाक।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1344957361748729857?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1344957361748729857%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Fzara-hatke%2F6-foot-python-found-on-the-roof-of-the-house-mumbai-cop-caught-it-see-viral-video-2346824

बताया जा रहा है कि धारावी पुलिस स्टेशन के हद में वाई जंक्शन के नजदीक एक घर में 6 फुट लंबा अजगर मिला। लोगों ने घर में अजगर मिलने की सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव ने बहादुरी दिखाते हुए अजगर को पकड़कर सुरक्षित घर से बाहर निकाला। जब जाधव ने अजगर को पकड़कर बाहर निकाला तब मुंबई पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। 

ये भी पढ़े : अजब प्यार की गजब कहानी : फिल्म जुदाई की तरह इस महिला ने प्रेमी को पाने के लिए लुटा दी अपनी सारी दौलत, प्रेमी की पत्नी के साथ किया समझौता, हैरात में लोग, जाने पूरा मामला