पबजी की लत ऐसी लगी की माँ की फटकार से मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे

0
2

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रायपुर के उरला में पबजी गेम खेलने से रोके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सकुशल टावर से नीचे उतारा। बताया जाता है कि युवक नशा भी करता था। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय मानसिंह अक्सर अपने मोबाइल में पबजी खेलते रहता था। शुक्रवार को करीब 4 बजे भी वह खेल रहा था। यह देखकर उसकी मां ने पबजी खेलने से उसे मना किया। इससे नाराज होकर युवक मैटल पार्क के पास स्थित 60 फीट से ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मोबाइल टावर के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक मानसिंह के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड का भी दस्ता पहुंच गया था। मोबाइल टावर पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मानसिंह को आवाज लगाकर ही टावर से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन पुलिस की आवाज टावर के टॉप तक पहुंच ही नहीं पा रही थी।

जिसके बाद लाउड स्पीकर के जरिए उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है कि करीब ढाई घंटे तक युवक पुलिस की बातों को टालता रहा। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी सीधे मोबाइल पर चढ़ गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतार कर ले आया। युवक को नीचे उतारने के बाद लोगों के बीच ऐसी चर्चाएं हो रही थी कि वह उस वक्त भी नशे की हालत में ही था लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। फ़िलहाल युवक सुरक्षित है। 

ये भी पढ़े : समुद्र से निकला अनोखा जीव , पेड़ की जड़ों जैसा है शरीर , इस जीव का आकार देखकर हैरत में वैज्ञानिक , रहस्यमय जीव की प्रजाति को लेकर माथापच्ची , देखे वीडियों