
न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट (High Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और एहतियातन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। हालांकि, पिछले मामलों में सघन जांच के बाद बम की खबर महज अफवाह साबित हुई थी, लेकिन बिलासपुर हाईकोर्ट की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती।



