समुद्र से निकला अनोखा जीव , पेड़ की जड़ों जैसा है शरीर , इस जीव का आकार देखकर हैरत में वैज्ञानिक , रहस्यमय जीव की प्रजाति को लेकर माथापच्ची , देखे वीडियों 

0
5

नई दिल्ली / समुद्र मंथन में अमृत के साथ कई जीव-जंतुओं और पशुओं के निकलने की कथाएं अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है | इसका उल्लेख शास्त्रों में भी है | यह हकीकत भी है कि समुद्र से कई बार ऐसे जीव और वनस्पति बाहर आते हैं जिनके बारे में आम इंसानों के साथ साथ वनस्पति शास्त्रियों और जीव वैज्ञानिकों को भी कोई जानकारी नहीं होती है | समुद्र से निकलने वाले ऐसे जीव जंतु आज भी इंसानों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है | जानकारी के मुताबिक ऐसा ही एक अनोखा जीव अलास्का के समुद्र में मिला है | ये समुद्री जीव अब वैज्ञानिकों के बीच अपनी प्रजाति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है |


बताया जाता है कि यह समुद्री जीव किसी पेड़ की जड़ो की तरह नजर आता है | इसका आकार प्रकार किसी पौधे की जड़ की तरह दिखने से वैज्ञानिकों को अचरज हो रहा है | आमतौर पर समुद्र में पाए जाने वाला आक्टोपस एक मात्र ऐसा जीव है , जिसके कई अंग दिखाई देते है | लेकिन अब उसके अंगों से जरा हटकर पौधों की जड़ों जैसा दिखने वाला यह जीव रहस्यमयी नजर आ रहा है | बताया जाता है कि साराह वेसर अल्फोर्ड नाम की महिला ने सबसे पहले इस समुद्री जीव को देखा था | उन्होंने फौरन इसका वीडियो बनाया | बताया जाता है कि अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स द्वीप के समुद्री तट पर साराह नाम की महिला ने सैर-सपाटे के दौरान इसे देखा था | साराह के मुताबिक यह जीव बास्के स्टार नामक समुद्री जीव से मिलता जुलता है |

हालांकि साराह ने ये भी साफ किया की उस समुद्री जीव का वीडियो बनाने के बाद उन्होंने उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए समुद्र में वापस छोड़ दिया | इन दिनों यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | लोग इस जीव के बारे में जानकारी मांग रहे हैं | बेहद अजीबो गरीब दिखने वाले इस जीव को देखकर लोग कमेंट कर रहे है | इस वीडियों में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि ये जीव नारंगी रंग का है | इसकी जड़े पीपल या बरगद के पेड़ की जड़ों की आकार की दिखाई दे रही है | वैज्ञानिकों के मुताबिक जिस तरह जमीन के अंदर पीपल या बरगद के पेड़ की जड़ें फैली होती हैं , ठीक वैसे ही इस जीव के कई पतले-पतले अंग हैं | फ़िलहाल इसकी प्रजाति और नामकरण की खोजबीन की जा रही है |

https://youtu.be/Geo9mz0IUnk