Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeन्यू ईयर पार्टी के दौरान मर्डर : 19 साल की युवती को...

न्यू ईयर पार्टी के दौरान मर्डर : 19 साल की युवती को उसके ही दो दोस्तों ने छत से फेंक कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई / मुंबई में नए साल के दिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के खार में एक 19 वर्षीय युवती की न्यू ईयर पार्टी के दौरान उसी के दो दोस्तों ने उसे मौत कर घाट उतार दिया।  जांच में सामने आया है कि छत से फेंकने से पहले उन्होंने लड़की की बुरी तरह से पिटाई की थी। आरोप लगाया गया है कि युवती ने दोनों आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। इनके बीच में विवाद इतना तेज हो गया है कि बात हत्या तक चली गई। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं खार पुलिस स्टेशन में उन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर मुंबई पुलिस ने बताया कि पृथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। दोनों आरोपी और बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। खार वेस्ट में एक पार्टी के दौरान यह घटना घटी। पुलिस का कहना है कि वो इस बात की भी जांच करेगी कि मुंबई में पार्टियों पर प्रतिबंध लगे होने के बाद भी छत पर पार्टी कैसे हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, खार वेस्ट के भगवती हाईट्स टावर के 16वें फ्लोर पर आयोजित की गई थी। पार्टी में जितने भी लोग शामिल थे, उनमें से ज्यादातर लोगों ने मदिरापान किया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दो बजे पीड़िता ने आरोपी को समझौता करने वाली स्थिति में देखा, जिसके बाद वहां बहस छिड़ गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को बाल से पकड़ कर खींचा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता के माथे पर गंभीर निशान भी है। पार्टी में मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को धक्का दिया था, हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता को बहुत मारा गया था और दूसरे फ्लोर पर लेकर जाया गया। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जाँच में जुट गई है। 

ये भी पढ़े : ‘दीदी’ को एक और झटका, TMC के स्थापना दिवस पर शुभेंदु के भाई सहित 15 नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा BJP का दामन

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img