Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeगजब: पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान, स्थानीय प्रशासन में...

गजब: पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान, स्थानीय प्रशासन में मचा हड़कंप, पोल खुलने पर पद से दिया इस्तीफा, FIR दर्ज कराने के दिए आदेश, पढ़ें पूरी कहानी

एटा/ उत्तर प्रदेश के एटा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक पाकिस्तानी महिला को गांव का प्रधान बना दिया गया। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब गांव के एक ग्रामीण कुवैदान खान ने 10 दिसंबर को डीपीआरओ से महिला के पाकिस्तानी होने की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्राम प्रधान बनी महिला ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव को महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, मामला एटा जिले के गांव गुदाऊ का है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से कराची पाकिस्तान निवासी बानो बेगम का निकाह 35 वर्ष पहले गुदाऊ निवासी अख्तर अली के साथ हुआ था। बानो बेगम निकाह के बाद से ही लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही है। कई बार आवेदन करने के बाद भी उसे अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। इसके बावजूद बानो बेगम ने 2015 में हुए पंचायत चुनाव का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करते हुए पंचायत सदस्य बन गई थी। वहीं इसी वर्ष 9 जनवरी 2020 को ग्राम प्रधान शहनाज बेगम का देहांत हो गया और राजनीतिक समीकरणों के कारण बानो बेगम बानो को सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान चुन लिया गया।

बानो बेगम के ग्राम प्रधान बनने के बाद 10 दिसंबर को एक ग्रामीण कुवैदान खान ने डीपीआरओ से उनके पाकिस्तानी नागरिक होने की शिकायत की। डीपीआरओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से महिला ग्राम प्रधान की जांच कराई। जैसे ही अपने खिलाफ शिकायत की जानकारी मिली तो बानो बेगम ने प्रधान के पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया। पुलिस की जांच में ग्रामीण कुवैदान के आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बानो बेगम के खिलाफ ग्राम पंचायत सचिव को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़े : बुरी खबर : देश – विदेश में प्रसिद्ध रामतीर्थम मंदिर में अज्ञात तत्वों ने भगवान राम की 400 साल पुरानी मूर्ति तोड़ी, भक्तों ने दर्ज कराई शिकायत, जाँच में जुटी पुलिस, आरोपियों की शिनाख्ती अब तक नहीं, आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान शहनाज बेगम के निधन के बाद एक संचालन समिति बनाई गई थी, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव ने बानो बेगम को बतौर अध्यक्ष पेश किया था। इसके बाद उस ग्राम पंचायत सचिव को भी ग्राम पंचायत क्षेत्र से हटाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, गुदाऊ की कार्यवाहक प्रधान बनाई गई पाकिस्तानी नागरिक बानो बेगम के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। उसके नाम पर भारतीय दस्तावेज बनवाने में मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img