Saturday, September 21, 2024
HomeInternationalएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर : पड़ोसी से था प्रेम संबंध, मिलने के लिए...

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर : पड़ोसी से था प्रेम संबंध, मिलने के लिए घर पर बनाई गुप्त सुरंग, पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में धरा पति, फिर जो हुआ…..

नई दिल्ली / प्यार के लिए हद से गुजर जाने वालों के किस्से आम हो गए है। लोग अपने प्यार के लिए ऐसे कई काम कर जाते हैं जिसके चलते वो दुनियाभर में मशहूर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में है जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर सब हैरान हो रहे हैं। एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए एक गुप्त सुरंग बना डाली। इसके जरिए वह पड़ोसन से मिलने तब जाया करता था जब उसका पति काम पर चले जाता था। लेकिन राज भला कहां छुप सकता है, ऐसा ही इस मामले में भी हुआ और एक दिन दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए  रंगे हाथों पकड़े गए।

गुप्त सुरंग

जानकारी के अनुसार, अल्बर्टो नाम का शख्स एक लंबा गुप्त रास्ता खोदने में कामयाब रहा, जो उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर तक जा पहुंचता था। इसके जरिए वह अपनी प्रेमिका से मिलता था। दरअसल महिला का पति जॉर्ज उस दिन काम से जल्द घर लौट आया था। घर में घुसते ही उसने अपनी पत्नी को उसके पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जॉर्ज ने देखा कि महिला का प्रेमी अल्बर्टो सोफे के पीछे छिपा है और फिर वहां से गायब हो गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जब जॉर्ज ने गौर से देखा तो सोफे के नीचे एक छेद था जहां सुरंग बनी हुई थी जो पड़ोसी के घर तक पहुंचती थी। सुरंग की फोटो भी वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि शख्स को अपनी पत्नी पर तब शक हुआ जब उसने गूगल मैप्स को स्कैन किया, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ है। फोटो में उसने देखा कि एक बेंच पर जो आदमी दिख रहा था उसके साथ महिला बगल में लेटी है। तस्वीर को जूम करने पर शख्स हैरान रह गया क्योंकि यह उसकी पत्नी थी जो प्रेमी के बालों को सहला रही थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को रंगेहाथों पकड़ लिया। यह मामला मैक्सिको का है। 

ये भी पढ़े : एक विवाह ऐसा भी, दूल्हा-दुल्हन ने जीरो वेस्ट थीम पर की शादी, दूसरे शहरों के लिए पेश की मिसाल, जानें खास बातें

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img