Monday, September 23, 2024
HomeEntertainmentकड़ी सुरक्षा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लौटी अपने होमटाउन से...

कड़ी सुरक्षा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लौटी अपने होमटाउन से मुंबई, बहन और भतीजा भी मौजूद, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आईं नज़र, देखें फोटो और वीडियो

मुंबई / बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत लंबे समय बाद एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं| कंगना लंबे समय से मनाली में अपने होमटाउन में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थीं,और अब वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट पर नज़र आईं।   कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल और भतीजे पृथ्वीराज के साथ लौटी हैं | इस दौरान कंगना रनौत के लुक की बात करें तो उन्होंने फिटेड स्कर्ट के साथ ग्रे और व्हाइट कलर का पेयर्ड टॉप और इसके ऊपर लॉन्ग ट्रेंच कोट पहना। अपने लुक को लेदर के बूट्स के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने मास्क भी पहना हुआ था।

कंगना रनौत पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके आस-पास पूरी सिक्योरिटी मौजूद रही। कंगना रनौत के साथ उनकी बहन रंगोली और भांजा पृथ्वीराज भी नज़र आए। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने घर पर बिताए अपने पलों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने घरवालों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया और हाइकिंग पर भी गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने थलाइवी की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वो अपनी अपकमिंग मूवीज धाकड़ और तेजस की तैयारियों में जुट गई हैं।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहीं | यही नहीं मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने को लेकर भी कंगना रनौत ट्रोल्स के निशाने पर छाई रहीं और शिवसेना नेता संजय राउत संग अपनी जुबानी जंग के बाद भी कंगना खूब चर्चा में रहीं | जिसके बाद कंगना रनौत को केंद्र सरकार की ओर से सिक्योरिटी दी गई है | बीएमसी द्वारा कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़ दिया गया | इस पर कंगना ने आपत्ति जाहिर की थी और कोर्ट का रुख कर लिया | कंगना बीते लंबे समय से मनाली में ही थीं और किसान आंदोलन पर अपनी बयानबाजी के चलते चर्चा में छाई हुई हैं | एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बताने को लेकर कंगना सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर हैं |

ये भी पढ़े : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिखाई 3 पीढ़ियों की झलक, लेकिन समझ नहीं पाए रिश्ता, ‘नाती’ और ‘पोता’ में हुए कंफ्यूज, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img