Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeऑनर किलिंग: ससुर ने दामाद पर की धारदार हथियार से हमला, मौत,...

ऑनर किलिंग: ससुर ने दामाद पर की धारदार हथियार से हमला, मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

पालक्काड़ / केरल के पालक्काड़ जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक 27 साल के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अनीष है, तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि अनीष की हत्या, उसके ससुर और पत्नी के चाचा ने मिलकर की है। यह पूरी घटना थेनकुरुस्सी की बताई जा रही है। पुलिस ने अनीष की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक अनीष पिछले काफी दिनों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, जबकि लड़की के माता-पिता उसकी शादी का लगातार विरोध कर रहे थे। इस वजह से पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव भी चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और लड़की के मां-बाप मान गए। हालांकि ऐसा लग रहा है कि लड़की के परिवार वालों की तरफ से आगे भी लड़के वालों को धमकी मिल रही थी।

जिसके बाद शुक्रवार को अनीष कहीं से वापस घर आ रहा था, तभी उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में अस्पताल ले जाते हुए अनीष की मौत हो गई। अनीष की पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को फिलहाल पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीद ने भी प्रभुकुमार और चाचा सुरेश की हमलावर के तौर पर पहचान की है।

ये भी पढ़े : साहसी दुल्हन : नशे के खिलाफ दुल्हन ने कसी कमर, शादी में शराब पीकर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, फिर नशे से बर्बादी की सुनाई दास्ताँ…. देखे वीडियो

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img