Saturday, September 21, 2024
HomeNationalचलती फ्लाइट का खोल दिया दरवाजा फिर अचानक उतर गए दो यात्री,...

चलती फ्लाइट का खोल दिया दरवाजा फिर अचानक उतर गए दो यात्री, हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली / फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों की कई बार ऐसी हरकतें होती हैं जो तमाम यात्रियों को जोखिम में डाल देती है | अमेरिका में दो यात्रियों की ऐसी ही हरकत ने पूरे विमान के यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ा | दरसअल फ्लाइट में सवार एक युवक व युवती ने के अचानक चलती हुई फ्लाइट  के इमरजेंसी गेट खोलकर  बाहर निकल गए |  

बाहर निकलने से पहले यात्रियों ने कई बार प्लेन में सीट्स की अदला-बदली भी की थीं |  डेल्टा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान जब उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रहा था, उसी दौरान इमरजेंसी गेट खोलकर, स्लाइडर एक्टिवेट कर दो लोग बाहर निकल गए | इसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया |  एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार की है | न्यूयॉर्क से अटलांटा के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में यह घटना हुई है | घटना को 31 वर्षीय एन्टोनियो मर्डोक और 23 साल की ब्रिअना ग्रेसो ने अंजाम दिया है |

पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है | हरकत करने वाले दोनों यात्री फ्लोरिडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं | पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया | घटना के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया और उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजा गया | पुलिस ने इमरजेंसी गेट खोलने वाले एन्टोनियो मर्डोक पर आपराधिक गतिविधि और खतरा पैदा करने के आरोप लगाए हैं | जबकि महिला यात्री पर अनधिकार प्रवेश के आरोप लगाए गए हैं | दोनों को बाद में पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन उन पर अब मुकदमा चलेगा |

ये भी पढ़े : टोल टैक्स प्लाजा में फिर हादसा, बेलगाम ट्रक ने कार के उड़ाये परखच्चे, 3 घायल, एक गंभीर, नेशनल हाइवे पर हादसों का ताँता, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखे वीडियो

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img