वैशाली / सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली किरण यादव को बिहार पुलिस ने वैशाली से गिरफ्तार किया है। किरण यादव नामक यह महिला सोशल मीडिया में काफी सक्रीय बताई जाती है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करके वो सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरने में भी चर्चित है। किरण यादव ने पिछले कई दिनों से लगातार अपने अकाउंट से हिंदू देवी देवताओं पर भद्दे कमेंट कर धार्मिक भावनाओं भड़काने वाले पोस्ट किये थे। उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में FIR भी दर्ज हुई थी।

किरण यादव के खिलाफ ताजा शिकायत हाजीपुर नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। खुद को सोशल वर्कर बताने वाली किरण यादव बिहार के वैशाली जिले की चांदपुरा इलाके रहने वाली है | वे सामाजिक, राजनीतिक तथा अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती हैं। फेसबुक पर उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। लेकिन अपने इन्हीं पोस्ट की वजह से कई बार वह विवादों में भी रही हैं। उनके नाम पर से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज और ग्रुप्स भी बने हैं।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘सोशल पर किरण यादव का वीडियो वायरल हुआ था जो हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इसके अलावा मुस्लिमों को हिंदुओं की अगड़ी जातियों से डरने की बात कह रही थी। अफवाह फैलाने का काम उसमें काम हो रहा है। पुलिस के मुताबिक हाजीपुर पुलिस किसी भी तरह की अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर सक्रिय है। वीडियो में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का का काम किया है। ‘
