मुंबई / बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है | इस बात की जानकारी खुद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पोस्ट शेयर कर दी है |सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है | नेहा का बेबी बंप देख कई फैन्स सरप्राइज भी हैं क्योंकि इतनी जल्दी इस गुड न्यूज की उम्मीद कोई नहीं कर रहा था |

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं | जी हां, आपने सही समझा है नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं | इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए दी है | इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ के साथ उनके पति रोहन प्रीत सिंह भी नजर आ रहे हैं |

नेहा कक्कड़ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ख्याल रखा करो #KhyaalRakhyaKar.’ वहीं इस पर कमेंट करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू.’ बॉलीवुड सेलेब्स भी नेहा को बधाई दे रहे हैं | एक्टर जय भानुशाली ने लिखा, ‘बधाई हो नेहा और रोहन.’
इस फोटो में रोहन ने नेहा कक्कड़ को पीछे से हग किया हुआ है, दोनों इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं | नेहा के पोस्ट को देखकर तो यही लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं |

लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि नेहा अपनी किसी एलबम शूट के लिए इस तरह के गेटअप में हों | इस तस्वीर की सच्चाई जो भी हो मगर फैंस ने तो नेहा को सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी है | पहले भी उनका शादी वाला गाना सामने आया था, जिसके बाद ही उन्होंने शादी की जानकारी लोगों को दी थी

बता दें कि सिंगर ने रोहनप्रीत संग नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर के महीने में शादी की थी | उस शादी के बाद दोनों ने दुबई में अपना हनीमून भी धूमधाम से मनाया था | उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई थी | शादी से पहले नेहा और रोहन का नेहू दा व्याह गाना भी रिलीज हुआ था | नेहा ने बिग बॉस के सेट पर बताया था कि रोहनप्रीत के साथ उनकी मुलाकात उनके गाने ‘नेहू द व्याह’ के सेट पर ही हुई थी, जहां दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी |
