कर्ज की छलांग : 100 फिट ऊँचे मोबाइल टॉवर से युवक ने लगाई छलाँग, मौके पर मौत, शराब पीने के लिए रोजाना परिजनों से लेकर परिचितों से उधार मांगता था यह शख्स, आखिरी वक्त भी लोगों ने पैसे देने का भरोसा दिया लेकिन दे दी जान, देखे वीडियो 

0
7

रिपोर्टर – केशव बघेल

जांजगीर चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई , जब एक युवक ने 100 फिट ऊँचे मोबाइल टावर से छलांग लगा दी | मौत की इस छलांग ने 25 सेकेंड से भी कम का वक्त लिया | जमीन पर गिरते ही इस युवक के प्राण पखेरू उड़ गए | मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थनीय लोगों के साथ मिलकर इस युवक की लाश अपने कब्जे में ली | उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है | बताया जाता है कि शराब पीने के आदि इस युवक ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था | जब लोगों को उसके नशे की लत की जानकारी लगी , तो उन्होंने उसे उधार देने से इंकार कर दिया |

पैसे की कमी के चलते इस युवक ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया | वो अपनी जान देने पर आमादा हो गया | देखते ही देखते यह युवक बस्ती के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया | उसने अपनी जान देने के लिए शोरगुल किया | मोबाइल टॉवर पर उसे चढ़े देखकर कई लोगों ने उसे नीचे उतरने की गुहार लगाई | लेकिन युवक के सिर पर जान देने की जिद्द हावी रही | उसने किसी की नहीं सुनी | इस युवक को मोबाइल टॉवर पर देखकर कई लोग नीचे जमा हो गए | मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई |

लोगों ने इस युवक की तमाम जायज-नाजायज मांगों को स्वीकार कर उसे नीचे उतरने की सलाह दी | लेकिन इस पर भी वो तैयार नहीं हुआ | उसे कर्ज से मुक्त करने के लिए भी आश्वस्त किया गया | बताया जाता है कि युवक ने टॉवर में चढ़ कर लोगों को अपनी परेशानी भी बताई थी | उसके परिजन और पुलिस ने उसे कर्ज से मुक्ति दिलाने का काफी आश्वासन दिया | लेकिन युवक नहीं माना है और उसने छलांग लगा दी | लोगों के मुताबिक घायल युवक को तत्काल हॉस्पिटल ले कर गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

बताया जाता है कि मृतक का नाम प्रकाश कुर्रे है | पीड़ित सहोद्रा बाई ने बताया की उनका पुत्र भाईयो में सबसे बड़ा था | उन्होंने बताया कि उनके पति के मौत के बाद खेत प्रकाश के नाम पर ट्रांसफर किया गया था | उसने किसी को बगैर कोई जानकारी दिए यह खेत गिरवी रख दिया था | उन्होंने बताया कि अभी जब धान बेचने के लिए पर्ची की जरूरत पड़ी तब खेत के गिरवी रखे होने की बात सामने आई |

ये भी पढ़े : बकरी और भेड़ के झुंड ने शहर में मचाया तबाही, लोगों पर ऐसे किया सींग से अटैक, देखे वायरल वीडियो