Saturday, October 5, 2024
HomeCrimeशादी की खुशियां विवादों में , दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा मचाया...

शादी की खुशियां विवादों में , दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा मचाया धमाल कि मंडप पर ही टूट गई शादी , दुल्हन के साथ जोर जबरदस्ती पड़ी महंगी , नाराज दुल्हन ने शादी से किया इंकार , हैरत में घराती-बाराती  

बरेली / शादियों में नाच गाना आम है | शादियों की खुशियों से घराती बराती दोंनो सराबोर रहते है | कई ऐसे मामले भी देखे गए है जब शादी ब्याह में खाने पीने को लेकर तो कभी मान सम्मान को लेकर वाद विवाद हुआ करते है | लेकिन इस शादी में नाच गाने को लेकर मामला इतना बिगड़ा कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया | विवाद जैसी स्थिति तो निर्मित नहीं हुई , लेकिन दुल्हन को जोर जबरदस्ती नाचने के लिए दबाव बनाना दूल्हे को भारी पड़ गया | शादी समारोह में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था | दूल्हा दुल्हन भी खुश थे | बाराती-घराती भी बैंड-म्यूजिक पर थिरक रहे थे | इस बिच दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को स्टेज से उतारकर नाचने के लिए जोर जबरदस्ती शुरू कर दी | इस पर दुल्हन ने आपत्ति की | लेकिन दूल्हे के दोस्तों पर तो दुल्हन को नाचने का भूत सवार था | उन्होंने दुल्हन की एक ना सुनी | उसकी आपत्ति को दरकिनार कर नाचने के लिए उसके साथ झूमा झटकी शुरू कर दी | दूल्हे के दोस्तों की ये हरकत दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने शादी से ही इंकार कर दिया | 

बताया जाता है कि घटना वर माला की रस्म की अदायगी के दौरान घटित होना बताई जा रही है | दुल्हन के रुख से घराती-बराती हैरत में है | उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है | फ़िलहाल दुल्हन ने शादी रद्द कर ससुराल ना जाने का फैसला लिया है | बताया जाता है कि दूल्हे के दोस्तों की हरकतों से दुल्हन ऐसी बिफरी कि उसने सात फेरे लेने से भी इंकार कर दिया | घंटों तक इस दुल्हन को समझाने बुझाने के लिए घराती-बाराती जुटे रहे | लेकिन दुल्हन नहीं मानी | हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है।

दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का था, जबकि दुल्हन कन्नौज जिले की थी। दोनों ही पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी समारोह के लिए बरेली पहुंचे। सब कुछ सही चल रहा था, तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर तक खींच लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो गई। इसके बाद, शादी को रद्द कर दिया गया और दुल्हन ने घर वापस जाने का फैसला किया। लड़की के पिता ने कहा, ‘उसे ऐसे पुरुष के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है जो उसका सम्मान नहीं करता है।’

RITURAJ VAISHNAV
RITURAJ VAISHNAVhttp://www.newstodaycg.com
Rituraj Vaishnav rituraj.vaishnav@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img