Saturday, October 5, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अमेरिकी दूल्हे की 420 सी आई सामने ,...

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अमेरिकी दूल्हे की 420 सी आई सामने , हैरत में दुल्हन , पुलिस में की शिकायत , तीन दिन पहले 11 बैलगाड़ियों के साथ बारात लेकर मंडप पहुंचा था दूल्हा , ऐतिहासिक शादी के आपराधिक फर्जीवाड़े का खुलासा , देखे वीडियों  

रिपोर्टर – मनोज सिंह चंदेल 

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तीन दिन पूर्व हुई एक शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी थी | लेकिन इस शादी को लेकर अचानक बड़ा खुलासा हुआ है | इस खुलासे से दूल्हे की जहां पोल खुल गई है , वही दुल्हन सदमे में है | दरअसल जिले के अर्जुनी गाँव से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम जंगलपुर में अमेरिका में कार्यरत एक युवक ने शादी रचाई थी | छत्तीसगढ़ी परम्परानुसार 11 बैलगाड़ियों में बारात लेकर यह शख्स वधु के घर पहुंचा था | छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर में इस ऐतिहासिक शादी की खूब चर्चा हुई | लेकिन अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी उतर नही पाई थी कि दुल्हे राजा की पोल खुल गई | ढोल के पीछे जो पोल सामने आया , वो हैरानी भरा था | अब दुल्हन के परिजन धोखाधड़ी और ठगे जाने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे है | इससे पूर्व उन्होंने दूल्हे के घर पहुंचकर उसके परिजनों को जमकर खरी खोटी सुनाई | 

बताया जाता है कि अमेरिका में निवासरत शैलेन्द्र साहू पहले से ही शादीशुदा है | उसने अमेरिका में ग्रीन कार्ड के चक्कर मे स्थानीय युवती से  काफी पहले  शादी रचाई थी | उसके 2 बच्चे भी है। लगभग 4 साल बाद शैलेन्द्र साहू जब अमेरिका से अपने घर राजनांदगांव  पहुंचा तो उसने अपने परिजनों और परिचितों से खुद के कुंवारा होने की बात बताई | परिजनों ने स्थानीय युवती से उसकी शादी तय कर दी | उधर दूसरी पत्नी मिलने से शैलेन्द्र साहू फुले नहीं समाया | उसने खुद के विवाहित होने और बच्चों की जानकारी किसी को नहीं दी | यही नहीं शैलेन्द्र ने अमेरिका में निवासरत अपनी पत्नी से भी इस शादी की बात को छिपाये रखा | उसने अपनी दूसरी शादी की किसी को कानोकान खबर तक नहीं होने दी |

उधर तीन दिन पूर्व शैलेन्द्र साहू बाजे-गाजे के साथ शादी के लिए युवती के गांव रवाना हुआ | उसने 11 बैलगाड़ियों में बारातियों को बैठाकर मंडप का रुख किया |  इस अनोखी शादी की खबर  मीडिया में भी छाई रही | बताया जाता है कि बिदाई के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसके हाथ शैलेन्द्र साहू का पासपोर्ट लग गया | इस पासपोर्ट में उसके पता ठिकाने के साथ साथ पत्नी और बच्चों का भी ब्यौरा दर्ज था |  नई नवेली दुल्हन को हाथोंहाथ शैलेन्द्र की पत्नी और बच्चों की तस्वीरें भी मिल गई | इस पढ़ी लिखी दुल्हन ने शैलेन्द्र का पूरा ब्यौरा इक्क्ठा कर लिया | उसने उसकी पत्नी से भी सम्पर्क किया और उसके साथ की गई धोखाधड़ी की जानकारी दी | हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित दुल्हन ने अपने परिजनों के साथ थाने का रुख किया | दुल्हन की शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे शैलेन्द्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है | शिकायत पर डोंगरगढ़ थाने में धारा 498A , 418 के साथ 494,376 ,420 की अतिरिक्त धारा  जोड़ी गई है | आरोपी दूल्हे के साथ उसके माता-पिता को भी हिरासत में लिया गया है |    

https://youtu.be/mL9D5WZxGEs

बताया जाता है कि इस घटना से दुल्हन को मानसिक आघात पंहुचा है | वो सदमे है | दरअसल दुल्हन का भाई पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ में तैनात था | हाल ही में बस्तर के बीजापुर में नक्सली विस्फोट की चपेट में आने से वो शहीद हुआ था | इस शहीद की अंतिम इच्छा थी कि वह अपनी बहन को बैलगाड़ी में बिठाकर उसके ससुराल रवाना करेगा | बताया जाता है कि अपने भाई की इच्छा को पूरी करने दुल्हन ने शर्त रखी थी कि उसे ब्याहने बारात बैलगाड़ी से उसके घर पहुंचे | इसी शर्त को अमलीजामा पहनाते हुए शैलेन्द्र साहू 11 बैलगाड़ियों में बारातियों को लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था।

RITURAJ VAISHNAV
RITURAJ VAISHNAVhttp://www.newstodaycg.com
Rituraj Vaishnav rituraj.vaishnav@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img