हॉनर किलिंग : लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी अंतरजातीय प्रेम विवाह की कीमत, भाइयों ने भरोसे में लेकर पहले बुलाया फिर बेरहमी से हत्या कर गायब कर दी लाश

0
6

मैनपुरी / उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मचा गया। यह घटना हॉनर किलिंग से जुड़ी वारदात है जिसे परिवार के ही लोगों ने अंजाम दिया है। मामला एक अंतरजातीय प्रेम विवाह का है। दरअसल यह प्रेम विवाह एक लड़की को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर ही बन आई। जानकारी के मुताबिक लड़की के भाईयों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।  

बताया जा रहा है कि मैनपुरी जिले में रहने वाली एक लड़की को पास में ही रहने वाले युवक से प्रेम हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। दोनों ने शादी की और दिल्ली आ कर अपना जीवन जीने लगे लेकिन फिर लड़की के भाईयों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। लड़की के भाईयों ने अपनी बहन को बड़े ही भरोसे के साथ वापस घर यानी मैनपुरी बुलाया। घर बुलाने के बाद भाइयों ने अपनी बहन की हत्या कर दी और उसका शव गायब कर दिया।

ये भी पढ़े : सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ में महिला ने घुसा दी तेज रफ़्तार BMW, मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल, देखे वीडियों

 इस बारे में तब पता लगा जब मृत युवती के पति ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की। मृतक युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके दिल्ली पुलिस ने लड़की के एक भाई को धर दबोचा और उस भाई के बताने पर शव की तलाश में दिल्ली पुलिस मैनपुरी पहुंची और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से शव की तलाश में जुट गई। काफी मशक्क्त के बाद पुलिस ने जब जेसीबी से खेत की खुदाई कराई गई तब उन्हें हत्या के सबूत मिलने लगे लेकिन अभी तक शव बरामद होने की खबर नहीं मिली है।