सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ में महिला ने घुसा दी तेज रफ़्तार BMW, मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल, देखे वीडियों

0
6

नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां BMW में सवार महिला ने इस कदर सड़क पर गदर मचा रखा था जैसे कि उन्होंने वो सड़क खरीद ली हो। ये बात शुक्रवार दोपहर की है जब मैनहटन इलाके में कुछ लोग सड़क पर प्रोटेस्ट कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में BMW भगाते हुए महिला ड्राइवर ने करीब 50 लोगों की भीड़ को कुचल दिया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए है।

मिडटाउन मैनहटन से सटे मरे हिल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब 4 बजे 39th स्ट्रीट और थर्ड एवेन्यू के कॉर्नर पर कुछ प्रदर्शकारी इक्ट्ठा थे। उस दौरान एक महिला तेज स्पीड में कार भगा रही थी और ले जाकर प्रदर्शकारियों की भीड़ में घुसा दी। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। हालांकि घायलों को जान का खतरा नहीं है। फिलहाल न्यूयॉर्क सिटी की पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।  

ये भी पढ़े : कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक बंधे शादी के बंधन में, गर्लफ्रेंड निधी मूनी संग लिए सात फेरे, पूरे ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ लेने पहुंचे अपनी दुल्हनिया, देखें इनसाइड फोटो और वीडियो