Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

मुंबई / मशहूर डांसर और जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रेमो को आज दोपहर हार्ट अटैक आया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिज डिसूजा भी अस्पताल में मौजूद हैं। रेमो को आईसीयू में रखा गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो उनके फैंस में हडकंप मच गया है। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं।
2 अप्रैल 1972 को बंगलुरू में पैदा हुए रेमो अपने स्कूली दिनों में एक बेहद अच्छे एथलीट थे और उन्होंने उस दौरान कई अवार्ड भी अपने नाम किये थे। रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजायनर हैं। रेमो के दो बेटे हैं जिनका नाम ध्रुव और गबिरिल है।