राजधानी में हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में सामाजिक कार्यकर्ता का बेटा और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार, कोकीन भी हुई बरामद

0
7

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के बेटे हर्षवर्धन शर्मा को गिरफ्तार किया है | हर्षवर्धन के साथ ही उसकी महिला मित्र लखप्रीत कौर की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है | पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजेंद्रनगर इलाके से गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 ग्राम कोकीन भी बरामद करने का दावा किया है |

हर्षवर्धन शर्मा हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में पिछले कई महीने से फरार चल रहा था | पुलिस ने हर्षवर्धन और उसकी महिला मित्र के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है | ड्रग्स मामले में पुलिस पहले ही एक नाइजीरियन समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है | अब हर्षवर्धन और लखप्रीत की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है |

हर्षवर्धन शर्मा के खिलाफ शहर के कई थानों में जबरन वसूली , मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले दर्ज है | और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी |