KBC 12 : कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं कुरियर बॉय विजय, क्या बन पाएंगे करोड़पति ?

0
3

मुंबई  / टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का 12 वां सीजन इन दिनों टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। अब तक इस शो में कुल 3 कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं। अब तक दिल्ली की नाजिया  नजीम , हरियाणा की आईपीएस अफसर मोहिता शर्मा और रांची की अनूपा दास एक करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। माना जा रहा है कि अब इस शो में एक ऐसे प्रतियोगी से हम मिलने वाले हैं, जो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं। 

बुधवार आज 9 अक्टूबर में कौन बनेगा करोड़पति ’सीजन 12 में मध्य प्रदेश के विजय पाल सिंह के जरिए इस सीजन को चौथा करोड़पति और पहला पुरुष करोड़पति मिल सकता है।  इस शख्स का नाम है विजपाल सिंह जो कि मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पेशे से कुरियर डिलिवरी का काम करने वाले विजय पाल सिंह कियारा अडवाणी के पति बनना चाहते हैं |ये बात सुनकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा,’ क्या आप उनके फैन हैं ?’ विजय ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा मैं तो उनसे शादी करने वाला हूं | उनका मानना हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती |

प्रोमो मेंसाफ देखा जा सकता है कि  विजय हॉटसीट पर बैठे हैं। उन्होंने 14वें सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए हैं। अब अमिताभ बच्चन उनके सामने एक करोड़ रुपए का 15वां सवाल रख रहे हैं। वो 1 करोड़ के सवाल का जवाब देखने में कामयाब होंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा | इस पूरे सफर में विजय ने कियारा की तस्वीर अपनी जेब में रखी थी | उन्हें वो अपना लकी चार्म मानते हैं | अमिताभ बच्चन ने उनके बारे में कहा कि मैं मानता हूं आप सब लोग इनके ज्ञान की प्रशंसा करने लग जाएं |