Friday, September 20, 2024
HomeCrimeशादी का झांसा देकर युवक महिला से करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की...

शादी का झांसा देकर युवक महिला से करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

भोपाल / एक शासकीय कारखाने में काम करने वाली 37 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित 25 वर्षीय युवक बीते एक साल से शादी का झांसा देते हुए महिला से दुष्कर्म कर रहा था। जब महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया और शादी से इन्कार कर दिया। घटना बिलखिरिया इलाके की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दुकान चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय महिला बिलखिरिया इलाके में रहती है। वह गोविंदपुरा इलाके में एक शासकीय कारखाने में नौकरी करती है। अक्टूबर 2019 में महिला की मुलाकात मोहल्ले में ही रहने वाले 25 वर्षीय अविनेष पांडे से हुई थी। दोनों के बीच जल्द ही दोस्ती हो गई। अक्टूबर 2019 में एक दिन अविनेश ने महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े :हो जाये सतर्क, शादी के सीजन में गुंडे – बदमाशों की निगाहे बारात पर, दूल्हा-दुल्हन और बारातियों के साथ लूटपाट, लाखों का माल लूट ले गए बदमाश, रास्ते में बारातियों से भरी बस की घेराबंदी कर घटना को दिया अंजाम, जाँच में जुटी पुलिस

आरोपी युवक महिला के एटीएम कार्ड का भी उपयोग करने लगा था। उसको जब पैसों की जरूरत होती, तो वह महिला के कार्ड का उपयोग करता था। युवक ने करीब एक लाख स्र्पये महिला के खाते से निकाले हैं। महिला को पता चला कि अविनेष पांडे किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था । इस पर जब महिला ने युवक से बात की तो उसने जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित किया | युवक ने कहा कि वह घर वालों की मर्जी के बगैर शादी नहीं कर सकता। युवक के इस जवाब के बाद महिला ने बिलखिरिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img