मालदीव बना बॉलीवुड के लिए फेवरेट प्लेस, लॉकडाउन के बाद पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हॉलिडे डेस्टिनेशन मनाते दिखे सिलेब्स, ये है वजह

0
3

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / कोरोना संक्रमण की वजह से देश में लॉकडाउन कर दिया गया था | इस वजह से दूसरे देशों की यात्रा करने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी | 2020 के शुरूआती महीने लोगों ने घरों में ही वक़्त बिताए लेकिन जब से अनलॉक-5.0 में सरकार ने ट्रैवलिंग में ढिलाई दी है तब से बहुत से बी-टाउन के सिलेब्स शॉर्ट वेकेशन पर मालदीप जा पहुंचे हैं |

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बॉलीवुड के कई स्टार्स मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं | इन तस्वीरों को देखकर हर कोई ये सोच रहा है कि बॉलीवुड सिलेब्स वेकेशन के लिए मालदीव ही क्यों जा रहे हैं |

कोरोना संक्रमण की वजह से कई महीनो तक इंटरनेशनल फ्लाइट बंद रही थीं | लेकिन अब दोबारा हवाई सेवा एयर बबल के तहत शुरू कर दी गई हैं | एयर बबल या ट्रांसपोर्ट बबल दो देशों के बीच एक करार होता है जिसमें इन देशों की एयरलाइंस कुछ नियमों के पालन के साथ इंटरनेशनल उड़ान भर सकती हैं | या यूं कहिए कि यह एक एयर कॉरिडोर होता है जिसमें तय देशों के अलावा किसी की भी उड़ान प्रतिबंधित होती है |

भारत और मालदीव के बीच भी एयर बबल के तहत फ्लाइट शुरू की गई हैं | इस दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को सरकार और इन देशों द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है | मालदीव में एंट्री करने के लिए आईसीएमआर लिस्टेड लैब से कोविड टेस्ट कराना बेहद जरूरी है |

इन दिनों ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा मालदीव की यात्रा करने का दूसरा मुख्य कारण वहां का मौसम है | दरअसल इस आइलैंड पर यात्रा करने के लिए अप्रैल से नवंबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है | यहां का औसत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जो इसे आइडियल हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाता है | इस समय बारिश भी बहुत कम होती है और जनवरी- अप्रैल के महीनों में ह्यूमिडिटी भी बहुत कम रहती है |

मालदीव 1,190 से अधिक कोरल द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह है जो इस देश की यात्रा करने वालों को नेचुरअल आइसोलेशन प्रदान करता है | यहां के होटल और रिजॉर्ट और टूरिज्म मंत्रालय के सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करते हैं और यही वजह है कि यहां सुरक्षा और स्वच्छता का स्टैंडर्ड हाई रहता है | इसके अलावा मालदीप में ‘ वन आइलैंड- वन रिजॉर्ट’ के कान्सेप्ट को फॉलो किया जाता है | मालदीव पहुंचने पर क्वारंटीन की भी जरूरत नहीं होती है | इंडियन पासपोर्ट होल्डर को आगमन पर 30 दिन का मुफ्त वीजा दिया जाता है |

हाल ही में दिशा पाटनी मालदीव में छुट्टियां एंजॉय करती हुई नजर आई थी | उन्होंने अपने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी | समंदर किनारे बिकिनी पहने उनकी एक दिलकश फोटो को काफी पसंद किया गया था | टाइगर श्रॉफ की मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी | ऐसी खबरें भी थी कि दिशा और टाइगर एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव रवाना हुए थे |

इनके अलावा तारा सुतारिया, आदर जैन, एली अवराम, वरुण धवन, तापसी पन्नू, रकूल प्रीत सिंह, और नेहा धूपिया व अंगद बेदी भी मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे | यहां तक कि नई नवेली दुल्हन बनी काजल अग्रवाल भी हनीमून के लिए पति गौतम के साथ मालदीव ही गई थी | उन्होंने अपनी कई रोमांटिक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की थी | फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा, सोफिया चौधरी, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिशा मल्होत्रा मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं |