Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeदुष्कर्मी को फ़ौरन सजा, अदालत से नहीं बल्कि पीड़ित लड़की के पिता...

दुष्कर्मी को फ़ौरन सजा, अदालत से नहीं बल्कि पीड़ित लड़की के पिता ने दी मौत की सजा, दुष्कर्मी को मौके पर ही पीट-पीट कर मार डाला, हैरत में पुलिस, आरोपी पिता का सरेंडर

भरुच / बलात्कार और यौन शोषण के मामलों में लंबी सुनवाई और आरोपियों के क़ानूनी दांवपेचों से न्याय में होने वाले इंतज़ार का असर अब समाज में दिखने लगा है | गुजरात के भरूच में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरत में पड़ गई | दुष्कर्म के बाद युवक को पीड़ित पिता ने मौके पर ही इतना मारा कि वो बुरी तरह से जख्मी हो गया | अस्पताल में उसकी मौत हो गई | 19 वर्षीय इस युवक ने पड़ोस में रहने वाली मात्र 5 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था |

पुलिस ने न्यूज़ टुडे को बताया कि यहां अंकलेश्वर के नावा बोरभाटा गांव में शुक्रवार की शाम दुष्कर्म की घटना हुई थी | पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची के साथ इस युवक ने दुष्कर्म किया था | लहूलुहान बच्ची ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई | घटना के दौरान बच्ची चिल्लाती हुई शौचालय से बाहर आई और इसके तुरंत बाद 19 वर्षीय युवक को भी वहीं से भागता हुआ दिखाई दिया | पीड़िता की मां ने उसे देखा और उसने अपने पति को बताया |

ये भी पढ़े :प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने की रातभर जमकर धुनाई, फिर सुबह…..

इसके बाद आक्रोशित पिता ने उस युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक चिराग पटेल ने बताया कि पिटाई से आरोपी बेहोश हो गया था | पड़ोसियों ने उसे घायल अवस्था में भरूच के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था | शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने युवक की मौत से पहले उस युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद सरेंडर किया | फ़िलहाल उसकी गिरफ्तारी दर्शाई गई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img