Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhरायपुर में भी हिन्दू देवी - देवताओं के अपमान को लेकर निर्मित...

रायपुर में भी हिन्दू देवी – देवताओं के अपमान को लेकर निर्मित होने लगी तनाव की स्थिति, इस रेसीडेंसी में बवाल, छेनी – हथोड़ा लेकर पहुंचे लोग टाइल्स उखाड़ने, देखे वीडियो

रायपुर / अमेज़ॉन ने हिन्दू देवी – देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट बाजार में उतार कर बवाल मचा दिया है | इस मामले के तूल पकड़ने के साथ ही अन्य वस्तुओं को लेकर देश में बखेड़ा खड़ा होना शुरू हो गया है | ताजा मामला रायपुर का है | यहाँ तेलीबांधा स्थित एक रेसीडेंसी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग हाथों में छेनी हथोड़ा लेकर पहुंच गए | वे उस टाइल्स को उखाड़ना चाहते थे जिसे दीवार पर थूकने से बचाने के लिए लगाया गया था | दरअसल इन टाइल्स पर हिन्दू धर्म के देवी देवताओं की तस्वीरें छपी थी | रेसीडेंसी के पदाधिकारियों ने ऐसी टाइल्स उन स्थानों पर लगाई थी जहाँ लोग पान गुटखा खाकर थूकते थे | दरअसल उन दीवार को गन्दगी से बचाने के लिए ऐसे टाइल्स का उपयोग किया गया था | हिन्दू संगठनों के हिदायत दिए जाने के बावजूद जब टाइल्स नहीं हटाई गई तब ये लोग इस रेसीडेंसी में पहुंचे थे | मौके पर दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद हुआ | मामला की सूचना पुलिस को भी दी गए | हालाँकि विवाद बढ़ता देख रेसीडेंसी के पदाधिकारियों ने ऐसे टाइल्स को हटाना मुनासिब समझा |

https://youtu.be/4qqu8y_jl0s
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img