Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhआखिरकार पौने दो साल बाद गिरफ्तार हुए पूर्व आबकारी आयुक्त समुद्र सिंह,...

आखिरकार पौने दो साल बाद गिरफ्तार हुए पूर्व आबकारी आयुक्त समुद्र सिंह, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में करोड़ो की बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया EOW ने

रायपुर / आखिरकार पौने दो साल बाद पूर्व आबकारी आयुक्त समुद्र राम सिंह को EOW ने गिरफ्तार किया है | अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को EOW/ACB की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार किया है। EOW/ACB की कुल 5 टीमो ने अलग अलग जगह पर छापा मारकर समुद्र राम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। समुद्र राम सिंह अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक eow ने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,409,420 ,120 ब भा द वी में समुद्र राम सिंह पर 10000 की घोषणा की थी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img