Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentप्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को निर्वाचन आयोग...

प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को निर्वाचन आयोग ने बनाया पंजाब का ‘आइकन’, राज्य में चलाएंगे जागरुकता अभियान

मुंबई / बॉलीवुड  अभिनेता  सोनू सूद यूएन से सम्मान मिलने के बाद अब भारतीय निर्वाचन आयोग ने उन्हें सम्मान दिया है | निर्वाचन आयोग ने पंजाब का राज्य ‘आइकन’ नियुक्त किया है। यह जानकारी सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। बयान में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू के हवाले से कहा गया कि उनके कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था, जिसने इसे मंजूर कर लिया। पंजाब के मोगा जिले के निवासी सूद को तब पूरा देश जान गया था |

जब उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में बढ़-चढ़कर मदद की। सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध कराई थी और उनके मानवीय कार्य की समाज के सभी तबकों ने प्रशंसा की थी।   निर्वाचन आयोग ने उन्हें पंजाब का राज्य ‘आइकॉन’ नियुक्त किया है | इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी | बयान में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू के हवाले से कहा गया कि उनके कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था |

भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया | अब सोनू सूद राज्य में चुनाव से संबंधित जागरुकता अभियान चलाएंगे | सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं | सोनू सूद को बतौर एक्टर पूरे देश में पहले से ही लोग जानते हैं | उन्होंने हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम किया है | लेकिन उनकी एक अलग पहचान उस वक्त बनी, जब उन्होंने और उनकी टीम ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में बढ़-चढ़कर मदद की | सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों, फ्लाइट और ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई थी |

साथ ही सोनू ने मजदूरों के अलावा कई अन्य लोगों को फेस शील्ड, खाना, मोबाइल फोन और अन्य चीजों से मदद की | कुछ दिनों पहले सोनू ने कहा था कि वह अपनी आत्मकथा लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘मैं मसीहा नहीं हूं’ है |  और उनके इस मानवीय कार्य की समाज के सभी तबकों ने उनकी प्रशंसा की | सोनू सूद अब भी लोगों की मदद कर रहे हैं | लोगों ने उन्हें मजदूरों और कामगारों का मसीहा तक कहा | कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू को ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया | उन्हें ये सम्मान सुंयक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने दिया है | सोनू सूद को ये अवार्ड सोमवार शाम वर्चुअल सेरेमनी के दौरान दिया गया | ये सम्मान मिलने पर सोनू सूद ने खुशी जताई है | उन्होंने कहा कि वह यूएनडीपी और इसके प्रयासों को भी सपोर्ट करेंगे |   

ये भी पढ़े :देश में 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज, 449 लोगों की मौत

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img